15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
IIT के ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) ने JEE एडवांस्ड के लिए तीन अटेम्प्ट के रूल को एक बार फिर बदल दिया है। अब पहले की तरह कैंडिडेट्स को दो ही मौके मिलेंगे।
जॉइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। इस प्रेस रिलीज में कहा गया कि पहले जारी किए गए क्राइटेरिया को बोर्ड ने वापस ले लिया है।
15 नवंबर को JAB मेम्बर्स की मीटिंग में ये तय किया गया कि 2013 में बनाए गए क्राइटेरिया को ही फॉलो किया जाएगा। JAB की मीटिंग में तीन अटेम्प्ट के फैसले को रद्द कर दिया गया। नए फैसले के बाद अब 2023 में 12वीं पास करने वाले कैंडिडेट्स भी इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे।

2023 के 12वीं पास एलिजिबिल नहीं होंगे
ऐसे कैंडिडेट्स जो 2023 में 12वीं पास हुए और मेन क्वालीफाई करने के बाद एडवांस्ड में पीछे की रैंक होने पर IIT में एडमिशन नहीं पा सके थे। वे अब इससे बाहर होंगे।
IIT की ओर से अटेम्प्ट को लेकर आखिरी फैसले को इतनी देरी से बदलने पर एक्सपर्ट भी हैरान हैं। डेटा बताते हैं कि 1500 ऐसे छात्र हैं जो NIT में पढ़ रहे थे और JEE मेन के लिए एनरोल कर चुके थे।
पहले जारी किये गए नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया था कि अभी तक JEE मेन्स क्वालिफाई करने वाले टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स JEE एड्वांस के लिए एलिजिबल होते थे। लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ाई जा सकती है।
JEE एडवांस्ड क्राइटेरिया
एलिजिबिलिटी
- 12वीं पास कैंडिडेट्स
- 21 सितंबर 2023 के बाद रिजल्ट घोषित हुआ हो ऐसे कैंडिडेट्स
- 2023 में 12वीं पास करने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए एलिजिबिल नहीं होंगे।
अटेम्प्ट
- कैंडिडेट्स अधिकतम दो अटेम्प्टस दे सकते हैं।
एज लिमिट
- कैंडिडेट्स 1 अक्टूबर 2000 के बाद जन्मे हों।
- एससी/एसटी/ पीडबल्यूडी – आयु सीमा में पांच साल की छूट
5 नवंबर को कहा गया था तीन अटेम्प्ट मिलेंगे
इससे पहले 5 नवंबर को IIT कानपुर ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें कहा गया था JEE स्टूडेंट्स अब दो नहीं बल्कि तीन बार JEE एड्वांस का एग्जाम दे सकेंगे। NTA की नई गाइड लाइन्स के अनुसार, कैंडिडेट्स के पास अब मैक्सिमम तीन अटेंप्ट्स होंगे, जो वो लगातार दे सकते हैं।
इसके अलावा, गाइडलाइन्स में बताया गया था कि 1 अक्टूबर, 2000 को या उसके बाद पैदा हुए स्टूडेंट्स ही इस बार JEE एड्वांस दे सकते हैं। हालांकि, SC, ST और PwD कैंडिडेट्स को एज लिमिट में 5 साल की छूट दी गई है यानी 1 अक्टूबर, 1995 को या उसके बाद पैदा हुए कैंडिडेट्स।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि अभी तक JEE मेन्स क्वालीफाई करने वाले टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स JEE एड्वांस के लिए एलिजिबल होते थे। लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ाई जा सकती है।
कैटेगरी वाइज इतने कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे….
- जनरल- EWS- 10%
- OBC-NCL- 27%
- SC- 15%
- ST- 7.5%
- ओपन फॉर ऑल- 40.5%
- PwD- 5% का हॉरिजोंटल रिजर्वेशन
एजुकेशन से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए पढ़ें…
यूपी बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल जारी:24 फरवरी को हिंदी की परीक्षा, गणित के लिए 1 हफ्ते का गैप; देखें पूरा शेड्यूल

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च तक होंगे। सेकेंडरी बोर्ड एजुकेशन उत्तर प्रदेश ने एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…