---
title: "जगदलपुर सिटी ग्राउंड में राज्योत्सव की तैयारियां पूरी, कल सिटी ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन .. सशक्त नारी-युवा उड़ान&#8217; थीम पर सजेगा मंच*"
url: "https://vandebharattv.com/jgdlpur-siti-graund-men-rajyotsv-ki-taiyariyan-puri-kl-2/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-01T17:04:48+00:00"
---

# जगदलपुर सिटी ग्राउंड में राज्योत्सव की तैयारियां पूरी, कल सिटी ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन .. सशक्त नारी-युवा उड़ान&#8217; थीम पर सजेगा मंच*

जगदलपुर…..छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस वर्ष जिला स्तरीय कार्यक्रम ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ थीम पर आयोजित होगा।
 कार्यक्रम 02 नवंबर सोमवार शाम 6 बजे सिटी ग्राउंड जगदलपुर में शुरू होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें स्थानीय कलाकार बस्तर की लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।………………….कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव होंगे।
 विशिष्ट अतिथि के रूप मे कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडे, बेवरेजेस कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष शरद अवस्थी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी और निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

🙏जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है 🙏
