झरिया विधायक रागिनी सिंह ने किया तीन विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास, शिक्षा और आधारभूत संरचना को मिलेगी नई दिशा

editor
2 Min Read

धनबाद/झरिया: क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान करने के उद्देश्य से झरिया विधायक माननीय रागिनी सिंह ने आज झरिया प्रखंड में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

आज विधायक ने भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा डिगवाडीह नं.–10 स्थित मध्य विद्यालय (राम परीखा राम, मध्य विद्यालय डिगवाडीह नं.–10) के नए विद्यालय भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। विद्यालय भवन शुरू होने से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

इसके साथ ही उन्होंने डिगवाडीह नं.–12 स्थित विश्व रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उद्यान निर्माण स्थल (कांटाघर चौहरमल चौक) पर भी निर्माण कार्य की नींव रखी। इस पार्क निर्माण से क्षेत्र में मनोरंजन और सामुदायिक गतिविधियों के लिए नया केंद्र विकसित होगा।विधायक ने इसके बाद भागा 16 नंबर ग्राउंड स्थित बाउंड्री दीवार तथा विद्यालय के नए भवन निर्माण कार्य का भी नारियल फोड़कर और फीता काटकर शुभारंभ किया।

निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं: विधायक-:शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा—> “निर्माण कार्य की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। ठेकेदार और विभाग यह सुनिश्चित करें कि कार्य समय पर और मानक के अनुरूप हो।”

शिक्षा को बताया विकास की कुंजी-:विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और शिक्षा के बिना मनुष्य अधूरा रह जाता है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से मिलकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आग्रह किया।उन्होंने कहा—> “विद्यालय भवन, बेंच-डेस्क, किताब-कॉपी, ड्रेस और साइकिल जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी झारखंड सरकार ने स्वयं ली है। प्राथमिक से लेकर उच्चस्तर तक की शिक्षा में सरकार लगातार मजबूत कदम उठा रही है।”

इन तीनों परियोजनाओं के शिलान्यास से झरिया क्षेत्र में शिक्षा और आधारभूत विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।

Leave a Comment