झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने एशियन यूथ पारा गेम्स पदक विजेता तीरंदाज झोंगो पाहन को किया सम्मानित

editor
1 Min Read

रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में एशियन यूथ पारा गेम्स 2025 (दुबई) की तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले खूंटी जिले के तीरंदाज झोंगो पाहन का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने झोंगो पाहन को मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर उत्साहवर्धन किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने झोंगो पाहन के साथ उनके प्रशिक्षक आशीष कुमार एवं दानिश अंसारी को भी सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि झोंगो पाहन जैसी प्रतिभाएं झारखंड और देश के खेल जगत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनसे राज्य के प्रत्येक जिले के युवा खिलाड़ी प्रेरणा ले रहे हैं।

अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Comment