झारखंड सरकार अलर्ट मोड पर: रूफटॉप बार–रेस्टोरेंट की होगी राज्यव्यापी सख्त जांच — मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा निर्देश

editor
3 Min Read

रांची/झारखंड: गोवा में दर्दनाक हादसे में झारखंड के तीन युवकों की मौत के बाद राज्य सरकार सतर्क मोड में आ गई है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को बड़े और कड़े आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य में संचालित रूफटॉप बार, रेस्टोरेंट और होटल की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच अनिवार्य की जाए।उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, एसपी, फायर विभाग और फूड सेफ्टी अधिकारियों को सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

“जनता की सुरक्षा सर्वोपरि—लापरवाही बर्दाश्त नहीं” : डॉ. इरफान अंसारी

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जन सुरक्षा के मामले में शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है।उन्होंने कहा—रूफटॉप और ऊपरी मंजिलों पर संचालित सभी बार-रेस्टोरेंट की फायर सेफ्टी ऑडिट कराई जाए।संरचनात्मक मजबूती, गैस पाइपलाइन, किचन की साफ-सफाई और फायर एग्जिट की अनिवार्य जांच हो।फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म सिस्टम और इमरजेंसी उपकरण पूरी तरह कार्यशील होने चाहिए।

मंत्री ने कहा—“जनता की जान–माल की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है। झारखंड में किसी भी तरह की दुर्घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोवा जैसी घटना यहां हुई तो जिम्मेदार अधिकारी सीधे नपेंगे।”

गोवा त्रासदी पर गहरी संवेदना, PM से ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग गोवा में हादसे में झारखंड के तीन युवकों की जान जाने पर मंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक घटना है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की—प्रत्येक मृतक परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।गोवा सरकार पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और जिम्मेदारी तय करे।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार मृतकों के परिजनों की हर संभव सहायता करेगी और वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर आर्थिक मदद दिलाने का आग्रह करेंगे।

राज्य में हाई अलर्ट—7 दिनों में रिपोर्ट अनिवार्यफायर विभाग, आपदा प्रबंधन टीम, खाद्य सुरक्षा विभाग और सभी प्रशासनिक इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि—राज्य के सभी होटल, अस्पताल, बार, रेस्टोरेंट की फायर सेफ्टी जांच एक सप्ताह में पूरी की जाए।खामियों की रिपोर्ट सरकार को तत्काल भेजी जाए।जहां लापरवाही मिलेगी, वहां ताबड़तोड़ कार्रवाई होगी।

“झारखंड सुरक्षित है और रहेगा” — मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा—“सरकार और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। झारखंड में किसी भी प्रकार की दुर्घटना रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।”

Leave a Comment