झारखंड: फर्जी BLO बनकर ग्रामीणों को धमकाने वाले गिरोह पर मंत्री इरफान अंसारी का कड़ा वार, भाजपा पर बयानों को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप

editor
3 Min Read

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने हालिया बयान को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे राजनीतिक हमलों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि उन्होंने सिर्फ फर्जी BLO बनकर ग्रामीणों को डराने वाले साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही थी।

फर्जी BLO बनकर ग्रामीणों से वसूली की शिकायतें—मंत्री-:डॉ. अंसारी ने स्पष्ट किया कि जामताड़ा साइबर अपराध प्रभावित जिला है और ग्रामीणों से शिकायत मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग नकली BLO बनकर नाम काटने का डर दिखाते हुए पैसे वसूल रहे थे। उन्होंने इस मामले को पूर्व में ही जामताड़ा उपायुक्त के संज्ञान में देकर सख्त निगरानी की मांग की थी।मंत्री ने कहा—“मैंने BLO पर कुछ नहीं कहा, मैं तो फर्जी लोगों पर कार्रवाई की बात कर रहा था। BLO सम्मानित अधिकारी हैं, उनकी जगह कोई फर्जी व्यक्ति नहीं ले सकता।”

भाजपा पर मंत्री का पलटवार—“बौखलाहट में बयान को तोड़-मरोड़ रही है”मंत्री ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके बयानों के साथ राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। उन्होंने कहा—“भाजपा मुद्दा-विहीन हो चुकी है। उन्हें ‘इरफान फोबिया’ हो गया है। मेरे हर बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, लेकिन जनता सब जानती है।”डॉ. अंसारी ने चुनौती देते हुए कहा—“अगर भाजपा के पास मुद्दे नहीं हैं तो मुझसे मांग लें, मैं उन्हें मुद्दे दे दूँगा। झूठ फैलाना बंद करें और सच्चाई का सामना करें।”

संदेश साफ: फर्जी BLO पर कार्रवाई, निर्वाचन प्रक्रिया में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं मंत्री ने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखना है, ताकि किसी गरीब या वंचित नागरिक के नाम को गलत तरीके से न हटाया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे फर्जी लोगों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।यह मामला न सिर्फ चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में फर्जी हस्तक्षेप पर चिंता जताता है, बल्कि साइबर अपराध प्रभावित इलाकों में बढ़ते नए तरीकों के ठगी के प्रति भी चेतावनी देता है।

Leave a Comment