जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी से की मुलाकात

editor
2 Min Read

धनबाद | 13 नवंबर 2025झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) धनबाद महानगर समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को धनबाद अंचल अधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार से मुलाकात की और जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाई जा रही मैय्या सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ कई पात्र लाभुकों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि सभी लंबित मामलों की शीघ्र जांच की जाए और पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता, निष्पक्षता और तेजी से पहुंचाना है।

अंचल अधिकारी श्री राम प्रवेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी लंबित प्रकरणों की जल्द समीक्षा की जाएगी और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाएगा।बैठक के दौरान उपस्थित झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी जनता की समस्याओं को लेकर सजग रहेगी।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं में केंद्रीय सदस्य सह मीडिया पैनलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सचिव रामू मंडल, वरीय नेता कल्याण भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता, राजू प्रमाणिक, वकील दास, राजेश तुरी, जाहिद शेख, इजराफिल अंसारी, सद्दाम हुसैन, पंकज श्रीवास्तव, अनिल कुमार और हृतिक राणा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।🔹 झारखंड मुक्ति मोर्चा महानगर समिति ने दोहराया कि वह जनता के हितों की रक्षा और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी।

Leave a Comment