झारखंड प्रदेश कांग्रेस की बैठक संपन्न, दिल्ली महारैली की तैयारी तेज — ब्रजेंद्र सिंह

editor
1 Min Read

धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। बैठक में आगामी 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर – गद्दी छोड़” महारैली की विस्तृत तैयारियों पर चर्चा की गई।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि यह महारैली देशभर में हो रही कथित चुनावी धांधली, लक्षित वोटर विलोपन और वोट में गड़बड़ी के खिलाफ जनता की शांतिपूर्ण और संवैधानिक अभिव्यक्ति होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में पूरे देश से लाखों की संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि झारखंड से 5000 से अधिक कांग्रेसजन इस महारैली में हिस्सा लेंगे, जिनमें से धनबाद से 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है।बैठक में धनबाद से ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के साथ सुल्तान अहमद, विजय कुमार सिंह, मदन महतो, शमशेर आलम, मनोज यादव और शहजाद हुसैन भी मौजूद थे।नेताओं ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए संगठन सभी स्तरों पर जुट चुका है।

Leave a Comment