झारखंड राजभवन का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘लोक भवन’ — अधिसूचना जारी

editor
1 Min Read

रांची। केंद्र सरकार के फैसले के सिर्फ 12 घंटे बाद झारखंड सरकार ने भी राजभवन का नाम बदलने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब रांची और दुमका स्थित राजभवन ‘लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गई।

अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राज्यपाल की स्वीकृति के आलोक में दोनों राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ किया जाता है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

राज्य में इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति भवनों और राजभवनों के नाम बदलने की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद राज्य ने कदम उठाया है।

झारखंड में अब सभी आधिकारिक दस्तावेज, पत्राचार और सरकारी कार्यक्रमों में राजभवन की जगह लोक भवन का नाम उपयोग किया जाएगा।

Leave a Comment