---
title: "जल्द मिलेगी सनखेड़ा फोरलेन एप्रोच रोड की सौगात"
url: "https://vandebharattv.com/jld-milegi-snkhera-phorlen-eproch-rod-ki-saugat/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-12T14:15:07+00:00"
---

# जल्द मिलेगी सनखेड़ा फोरलेन एप्रोच रोड की सौगात

![News video GIF](https://vandebharattv.com/wp-content/uploads/2026/11/reporter-frame-TVJ0meucvw.jpg)

सोहागपुर विधानसभा के विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के अथक प्रयासों के बाद जल्द ही भोपाल बैतूल फोरलेन मार्ग पर इटारसी से सनखेड़ा मार्ग पर जल्द ही एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूर्ण होने जा रहा है।
 ज्ञात हो कि इस मार्ग पर सनखेड़ा, दमदम, गुर्रा, रामपुर, चिल्लई, रूपापुर, घोघरी, गजपुर, नांदेर, बिछुआ, ग्वाडी, सोनतलाई, मरोड़ा सहित कई ग्राम लगते हैं।
 दोनों तरफ एप्रोच रोड न होने की वजह से आए दिन
 बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका लगी रहती थी, फोरलेन निर्माण के समय एक तरफ से ही एप्रोच रोड बनाया गया था।
 लगातार क्षेत्रवासियों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी जिस पर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विगत माह आंदोलन किया गया था जिसके पश्चात विभाग द्वारा एप्रोच रोड के बनाने पर सहमति बनी थी।
 उक्त एप्रोच रोड का कार्य प्रारंभ हो गया है एवं विभाग के अधिकारियों द्वारा 4 से 5 माह के अंदर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने विदाई जी का आभार व्यक्त किया।
