---
title: "जन आरोग्य समिति की पहली बैठक संपन्न; गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर"
url: "https://vandebharattv.com/jn-aarogy-smiti-ki-phli-baithk-snpnn-grib-evn/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-19T05:43:12+00:00"
---

# जन आरोग्य समिति की पहली बैठक संपन्न; गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

जन आरोग्य समिति की पहली बैठक संपन्न;

गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

शेंबाळपिंपरी | जिला प्रतिनिधि शेख महेबूब

दिनांक 18 नवंबर 2026, बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेंबाळपिंपरी में जन आरोग्य समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। समिति के सदस्य पद पर चयन होने के बाद आयोजित इस पहली बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर वैद्यकीय अधिकारी पुसद तालुका के डॉ. नामदेव सरकुंडे साहब, मेडिकल ऑफिसर डॉ. विधि तांबे मैडम, डॉ. सुनील रबडे साहब, स्वास्थ्य सहायक संजय जाधव, स्वास्थ्य सेवक योगेश जाधव, कनिष्ठ सहायक सचिन बरगे, स्वास्थ्य सेवक महेश झाडे, बद्रीनाथ वैद्य एवं प्रदीप हजारे सहित नवनिर्वाचित सदस्य गणेश भाऊ पागिरे, सत्यजित उर्फ समीर भाऊ देशमुख, निवृत्ती दादा वाहुळे, सुनील दादा वाहुळे, देविदास दादा कांबळे, इमरान खान पठाण, हाफिज मुजफ्फरोद्दीन सिद्दीकी तथा शेख मतीन पहलवान उपस्थित थे।

बैठक में गरीब, जरूरतमंद एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मासिक बैठकों के माध्यम से जनहित के स्वास्थ्य विषयों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गांव तथा आसपास के परिसर के नागरिकों को आश्वस्त किया कि जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

\*\*आयोजक : अमन भाई पठाण\*\*
 102 एम्बुलेंस चालक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेंबाळपिंपरी
