---
title: "जयपुर में पड़ोसियों की दबंगई का आरोप, परिवार को जान से मारने की धमकी और घर में लगाई आग"
url: "https://vandebharattv.com/jypur-men-prosiyon-ki-dbngee-ka-aarop-privar-ko-jan-se-marne-ki-dhmki-aur-ghr-men-lgaee-aag/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-10T12:20:31+00:00"
---

# जयपुर में पड़ोसियों की दबंगई का आरोप, परिवार को जान से मारने की धमकी और घर में लगाई आग

![News video GIF](https://vandebharattv.com/wp-content/uploads/2026/11/reporter-frame-vxKtcFaok7.jpg)

जयपुर में पड़ोसियों की दबंगई का आरोप, परिवार को जान से मारने की धमकी और घर में लगाई आग

पीड़ित बलवीर सिंह ने जामडोली थाने में दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार

जयपुर। राजधानी जयपुर में पड़ोसियों द्वारा एक परिवार को परेशान करने, जान से मारने की धमकी देने और घर में आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परि हमजावाहमज़ुबां अब जामडोली थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित बलवीर सिंह (58 वर्ष) का आरोप है कि पिछले करीब 15 दिनों से कुछ लोग उनके परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक, इससे पहले भी घर में घुसकर मारपीट करने और गंभीर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी।

आरोप है कि 9 नवंबर 2026 को मनोज, बिजेंद्र कुमार सहित कुछ लोग पेट्रोल और ज्वलनशील सामग्री लेकर पहुंचे और परिवार को धमकाने लगे। इसी दौरान घर में आग लगने की घटना हुई, जिसमें परिवार के लोगों को चोटें आने की बात भी सामने आई है।

पीड़ित का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं, जिनमें पूरी घटना रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है। घटना के बाद से पूरा परिवार भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।

पीड़ित बलवीर सिंह ने जामडोली थाने में मुकदमा दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि इस मामले में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिल पाता है।
