घाटशिला | 9 नवंबर 2025 | संवाददाता — Vande Bharat News घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक एवं विधायक कल्पना सोरेन ने रविवार को पार्टी प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान क्षेत्र में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा इलाका “झामुमो जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
रोड शो के दौरान कल्पना सोरेन का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पूरे उत्साह के साथ झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए।जनता को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा,> “यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, सम्मान और विकास की लड़ाई है। मैं आप सबसे अपील करती हूं कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्रा सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाकर स्वर्गीय राम दास सोरेन जी को सच्ची श्रद्धांजलि दें।”
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार झारखंड के हर व्यक्ति के हित में काम कर रही है और राज्य के विकास की गाथा को आगे बढ़ा रही है।रोड शो में स्थानीय कार्यकर्ताओं, महिला समर्थकों और युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। भीड़ ने जहां-जहां कल्पना सोरेन का काफिला गुज़रा, वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।🚩 #GhatsilaByElection #KalpanaSoren #JMM #SomeshSoren #JharkhandPolitics #VandeBharatNews
















