सिंग्रामपुर /// भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सिंग्रामपुर मंडल में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर कल्याण चौधरी की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं मंडल पदाधिकारियों की सहमति से की गई इस नियुक्ति में कल्याण चौधरी को उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और समाज में मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े रहने और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के कारण उन्हें यह अहम दायित्व दिया गया है।
नव नियुक्त अध्यक्ष कल्याण चौधरी ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।
मंडल एवं जिला स्तर के नेताओं ने भी कल्याण चौधरी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा सिंग्रामपुर में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन ,जिला मंत्री रानू नामदेव ,मंडल अध्यक्ष मनदीप यादव ,महामंत्री संतोष अबस्ती ,खड़क सिंह मासाब ,मुलामचंद जैन ,अजय राय ,सुनील शुक्ला ,देवेंद्र पटेल ,महेंद्र यादव की उपस्थति रही
इस नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।















