10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। सोमवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी ने बाबा साहेब का वास्तव में सम्मान किया है, तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जबकि कांग्रेस ने उनका अपमान किया है।
कंगना रनोट ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कंगना ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करती है और लोगों को गुमराह करती है। उनकी करतूतें काली हैं। अब उन्होंने एक नया तरीका अपनाया है। ये लोग संविधान की किताब को दिखावा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बाबा साहेब अंबेडकर के नाम को उछालते हैं और उनका नाम केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं।
नेहरू को अंबेडकर से जलन होती थी- कंगना
कंगना यहीं नहीं रुकीं आगे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया गया और फिर उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि नेहरू को अंबेडकर की समझ और बुद्धि से जलन होती थी।
बीजेपी ने दिया असल सम्मान
वहीं, बीजेपी की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा भाजपा ने अंबेडकर को असली सम्मान दिया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर को न सिर्फ भारत रत्न दिया, बल्कि उनके जीवन से जुड़े पांच खास जगहों को पवित्र मानकर उन्हें भगवान जैसा सम्मान भी दिया है।
बता दें, कंगना रनोट हमेशा अपने बेबाक अंदाज के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। वह किसी भी मुद्दे पर बोलने से हिचकिचाती नहीं हैं। यही वजह है कि वह आए दिन विवादों में भी फंसती रहती हैं।
————-
बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें..
सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार:कहा था- घर में घुसकर मारेंगे, कार बम से उड़ाएंगे, परिवार बोला- मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है

सोमवार को सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलमान के लिए ये मैसेज वडोदरा के पास स्थित गांव से भेजा गया था। मैसेज भेजने वाले शख्स की उम्र 26 साल है। पूरी खबर पढ़ें..