---
title: "केलवाड़ा मे जन जन तक पहुंचे नवनिर्वाचित सरपंच कौशल और उपसरपंच राशिद"
url: "https://vandebharattv.com/kelvara-me-jn-jn-tk-phunche-nvnirvachit-srpnch-kaushl/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-12T14:08:18+00:00"
---

# केलवाड़ा मे जन जन तक पहुंचे नवनिर्वाचित सरपंच कौशल और उपसरपंच राशिद

केलवाड़ा में जन-जन तक पहुंचे नवनीर्वाचित सरपंच कौशल, उपसरपंच राशिद और वार्ड पंच

घर-घर पहुंचे सरपंच कौशल किशोर राठौर और उपसरपंच राशिद, मतदाताओं का जताया आभार; जगह-जगह माला-साफा पहनाकर हुआ अभिनंदन, रामगोपाल ओझा के आवास पर नुकती से तोला गया सरपंच को

केलवाड़ा | 12 नवंबर 2026, गुरुवार।

केलवाड़ा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित पंचायत टीम की धन्यवाद एवं दीपावली मिलन यात्रा गुरुवार को हर्षोल्लास, आत्मीय स्वागत और ग्रामीणों के अपार स्नेह के बीच भव्य रूप से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित सरपंच कौशल किशोर राठौर, उपसरपंच राशिद खान एवं 10 वार्ड पंचों ने गांव के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा दीपावली की शुभकामनाएं देकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान पूरी पंचायत टीम की मौजूदगी ने गांव में एकता, भाईचारे और जनसंपर्क की अनूठी तस्वीर पेश की।

माला-साफा पहनाकर जगह-जगह हुआ स्वागत, ग्रामीणों में दिखा उत्साह

धन्यवाद यात्रा के दौरान विभिन्न मोहल्लों में ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का माला पहनाकर तथा साफा बांधकर गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया। कई स्थानों पर जलपान एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। ग्रामीणों ने नई पंचायत टीम के प्रति अपना स्नेह, विश्वास और समर्थन प्रकट किया।

यात्रा के दौरान सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग का विशेष दृश्य भी देखने को मिला। कालू गुर्जर, जसराज गुर्जर एवं रमेश जी छीपा को सम्मानपूर्वक चप्पल पहनाई गई। उल्लेखनीय है कि इन तीनों ने सरपंच कौशल किशोर राठौर की जीत के लिए चप्पलों का त्याग किया था। इसके बाद यात्रा के दौरान भगवान लक्ष्मण जी एवं मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

रामगोपाल ओझा के आवास पर भव्य समापन, नुकती से तोला सरपंच को

धन्यवाद एवं दीपावली मिलन यात्रा का अंतिम पड़ाव हथबारी रोड स्थित रामगोपाल ओझा (ठेकेदार) का आवास रहा। यहां रामगोपाल ओझा एवं जावेद खान की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच कौशल किशोर राठौर, उपसरपंच राशिद खान एवं पूरी पंचायत टीम का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर का सबसे खास आकर्षण तब देखने को मिला, जब सरपंच कौशल किशोर राठौर को नुकती की मिठाई से तोला गया। उपस्थित ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा पूरी पंचायत टीम को शुभकामनाएं दीं। आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नई पंचायत का संकल्प – सबका साथ, गांव का विकास

इस धन्यवाद यात्रा के माध्यम से नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के बाद सभी ग्रामीण एक हैं और ग्राम पंचायत का विकास किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे गांव का सामूहिक दायित्व है। जनसेवा, आपसी भाईचारा, पारदर्शिता और सभी वार्डों का समग्र विकास नई पंचायत की प्राथमिकता रहेगी।

दीपावली की खुशियों, ग्रामीणों के सम्मान और अपार जनसमर्थन के बीच धन्यवाद एवं दीपावली मिलन यात्रा का भव्य समापन केलवाड़ा में लंबे समय तक यादगार रहने वाला आयोजन बन गया।

केलवाड़ा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित टीम

सरपंच: कौशल किशोर राठौर

उपसरपंच: राशिद खान

10 वार्ड पंच: वसंत सहरिया, गुड्डी बाई शर्मा, देवकी राठौर, राजेश वर्मा, बृजमोहन राठौर, निरंजना सेन, ज्योति, प्रद्युम्न राठौर, लक्ष्मीनारायण यादव एवं पू वन्दे भारत न्यूज़ लाइव, रिपोर्टर -दुर्गा राठौर-9784631010,
