---
title: "खाकी के आंगन में महका भाई-बहन के प्रेम का त्योहार, ड्यूटी के चलते अक्सर घर नहीं पहुंच पाते पुलिसकर्मी"
url: "https://vandebharattv.com/khaki-ke-aangn-men-mhka-bhaee-bhn-ke-prem/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-12T04:20:33+00:00"
---

# खाकी के आंगन में महका भाई-बहन के प्रेम का त्योहार, ड्यूटी के चलते अक्सर घर नहीं पहुंच पाते पुलिसकर्मी

खाकी के आंगन में महका भाई-बहन के प्रेम का त्योहार, ड्यूटी के चलते अक्सर घर नहीं पहुंच पाते पुलिसकर्मी

टोडीफतेहपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व पुलिस परिसर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। ड्यूटी की व्यस्तता और अवकाश न मिल पाने के कारण अक्सर पुलिसकर्मी इस पावन पर्व पर अपने घर नहीं पहुंच पाते। ऐसे में पुलिस परिवार ने ही अपनेपन और पारिवारिक माहौल के बीच त्योहार मनाकर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर महिला कांस्टेबलों ने पुलिसकर्मियों को भाई मानकर उनके माथे पर मंगल तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

खाकी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व का यह दृश्य भावुक कर देने वाला रहा। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि कर्तव्य की राह में अपनों से दूर रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस परिवार ही कई बार उनके घर और परिवार की खुशियों का सहारा बन जाता है।
