---
title: "कन्हान में मनाया गया विद्यार्थी दिवस,"
url: "https://vandebharattv.com/knhan-men-mnaya-gya-vidyarthi-divs/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-08T11:10:09+00:00"
---

# कन्हान में मनाया गया विद्यार्थी दिवस,

सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आज क्षेत्र में ‘विद्यार्थी दिवस’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक साथ आकर विद्यार्थियों के बीच मिठाई बांटी और उनका मुंह मीठा कराया।
 कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी ही हमारे देश का भविष्य और रीढ़ की हड्डी हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ आज बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए यह छोटा सा प्रयास किया गया। इस मौके पर कन्हान के कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक प्रमुखता से उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
