---
title: "कोरबा की पुरानी बस्ती से 25 वर्षीय रितिका सिंह राजपूत लापता, परिजनों ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई"
url: "https://vandebharattv.com/korba-ki-purani-bsti-se-25-vrshiy-ritika-sinh/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-14T13:26:57+00:00"
---

# कोरबा की पुरानी बस्ती से 25 वर्षीय रितिका सिंह राजपूत लापता, परिजनों ने आम लोगों से मदद की गुहार लगाई

कोरबा की पुरानी बस्ती से 25 वर्षीय युवती रितिका सिंह राजपूत के लापता होने का मामला सामने आया है. युवती 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है. परिजन उसकी तलाश में परेशान हैं और आम लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं.

​जानकारी के मुताबिक रितिका सिंह राजपूत की उम्र 25 वर्ष है. बताया गया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है. घर से निकलते समय उसने काले रंग का टॉप पहना हुआ था. परिजनों के अनुसार उसे आखिरी बार कोरबा के पुराने बस स्टैंड के पास देखा गया था.

​परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी को भी रितिका के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें:

​संपर्क नंबर: 6266208539, 8827330975

​एक छोटी सी सूचना किसी परिवार को उसकी बेटी से मिला सकती है। कृपया इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.
