---
title: "कोरबा- कुसमुंडा इमली छापर में भीषण जाम से आमजन बेहाल; कोयला वाहनों को प्राथमिकता, प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन"
url: "https://vandebharattv.com/korba-kusmunda-imli-chhapr-men-bhishn-jam-se-aamjn/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-21T06:12:29+00:00"
---

# कोरबा- कुसमुंडा इमली छापर में भीषण जाम से आमजन बेहाल; कोयला वाहनों को प्राथमिकता, प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

इमली छापर: क्षेत्र में लगातार लग रहे भीषण जाम ने आम नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया है। इमली छापर मुख्य मार्ग और आसपास के इलाकों में यातायात की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है, जहाँ आए दिन घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या पर प्रशासन पूरी तरह खामोश है और जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे आम जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

​जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के बगल से गुजरने वाले बाईपास रोड में भारी और बड़ी गाड़ियों की बेरोकटोक आवाजाही लगी हुई है। भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण इमली छापर क्षेत्र में जाम की स्थिति और भी विकराल रूप ले चुकी है।

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा केवल कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियों को महत्व और प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि आम जनता की रोज़मर्रा की परेशानियों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। जाम के चलते स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

​इमली छापर के नागरिकों ने मांग की है कि बाईपास मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए सख्त नियम और समय-सारणी तय की जाए, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और आम लोगों को इस रोज़ के जाम से स्थायी राहत दिलाई जाए।

इमली छापर की जनता जाम से परेशान, जिम्मेदार कब जागेंगे?

​इमली छापर में लगातार लग रहे जाम ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल पंप के बगल वाले बाईपास रोड से बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के कारण हालात और बिगड़ गए हैं। कोयला गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, लेकिन आम जनता की परेशानी समझने वाला कोई नहीं है। प्रशासन की खामोशी और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। इमली छापर को जाम से तुरंत राहत मिलनी चाहिए।
