Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
HomeबॉलीवुडKRK shared a tweet against Manoj Bajpayee, abused actor for filing defamation...

KRK shared a tweet against Manoj Bajpayee, abused actor for filing defamation case | KRK ने दीं मनोज बाजपेयी को गालियां: कोर्ट के नोटिस का फोटो शेयर कर लिखा- जो उखाड़ना हो उखाड़ लो


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेल्फ क्लेम्ड क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ KRK ने एक बार फिर से एक्टर मनोज बाजपेयी पर निशाना साधा है। KRK ने ट्वीट शेयर करते हुए एक्टर को गालियां दीं। साथ ही खुद को एक्टर का बाप बताया है।

KRK ने मनोज को लेकर दो ट्वीट किए, जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसी वजह से हमने इन शब्दों को छिपाया है।

KRK ने मनोज को लेकर दो ट्वीट किए, जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसी वजह से हमने इन शब्दों को छिपाया है।

मामला जुलाई 2021 का है जब KRK ने मनोज बाजपेयी को लेकर कई अभद्र ट्वीट किए थे। इन ट्वीट्स में जहां एक तरफ KRK ने मनोज को गंजेड़ी और चरसी बताया था तो वहीं उनकी वेब सीरीज फैमिली मैन को भी क्रिटिसाइज किया था।

साल 2021 में KRK ने मनोज की वेब सीरीज को भी क्रिटिसाइज किया था।

साल 2021 में KRK ने मनोज की वेब सीरीज को भी क्रिटिसाइज किया था।

मार्च 2023 में जारी हुआ था अरेस्ट वारंट
अगस्त 2021 में KRK के इन ट्वीट के जवाब में मनोज ने उनके खिलाफ इंदौर कोर्ट में क्रिमिनल डिफेमेशन केस दर्ज करवाया था। मार्च 2023 में इंदौर कोर्ट ने KRK के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था।

26 जून 2021 में किए इस ट्वीट में KRK ने मनोज को गंजेड़ी बताया था।

26 जून 2021 में किए इस ट्वीट में KRK ने मनोज को गंजेड़ी बताया था।

ट्वीट के साथ शेयर किया कोर्ट के नोटिस का फोटो
अब KRK ने इसी केस का एक डॉक्यूमेंट शेयर करते हुए मनोज को फिर से गालियां दी हैं। KRK ने इस ट्वीट के साथ कोर्ट के उस नोटिस की कॉपी शेयर की जिसमें उन्हें 24 जुलाई को मामले की सुनवाई में शामिल होने के लिए समन भेजा गया था।

KRK ने कोर्ट के नोटिस की कॉपी भी शेयर की।

KRK ने कोर्ट के नोटिस की कॉपी भी शेयर की।

KRK ने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग की है। वहीं कुछ फिल्मों को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया है। वो ‘बिग बॉस 3’ में हिस्सा लेकर लाइमलाइट में आए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular