Friday, March 28, 2025
Friday, March 28, 2025
HomeबॉलीवुडLatent controversy affect Samay Raina's India tour | लेटेंट विवाद का असर...

Latent controversy affect Samay Raina’s India tour | लेटेंट विवाद का असर समय रैना के इंडिया टूर पर: फैंस को लौटाएंगे टिकट के पैसे; 2 बार साइबर सेल में पेश नहीं हुए तो तीसरा समन मिला है


18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स पर की गई अश्लील टिप्पणी के मामले में फंसे समय रैना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में कॉमेडियन को साइबर सेल की तरफ से तीसरी बार समन किया गया है। रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें इससे पहले 2 बार समन किया गया, लेकिन वो पेश नहीं हुए। अब विवादों के बीच समय रैना ने इंडिया में होने वाले अपने सारे शो कुछ समय के लिए कैंसिल कर दिए हैं।

समय रैना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनाउंस किया है, हैलो दोस्तों, मैं अपने सारे इंडिया टूर रीशेड्यूल कर रहा हूं। आप सभी को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा, जल्द मिलता हूं।

19 मार्च को बयान दर्ज करवाना था, लेकिन पेश नहीं हुए

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, समय रैना को 19 मार्च को साइबर सेल के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज करवाना था, हालांकि वो पेश नहीं हुए। अब साइबर सेल की तरफ से उन्हें तीसरा समन भेजा गया है। समय को 24 मार्च को अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचना होगा।

इससे पहले दो बार जारी हुआ समन, पेश नहीं हुए समय

महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरा समन 17 मार्च को भेजा था। जिसमें कहा गया था कि उन्हें 19 मार्च को जांच अधिकारियों के सामने पेश होना है। समय को पहला समन 13 फरवरी को भेजा गया था। जिसके मुताबिक समय को 17 मार्च को अपना बयान दर्ज कराना था।

कैसे शुरू हुआ विवाद

कुछ समय पहले ही समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर इंडियाज गॉट लेटेंट शो शुरू किया था। ये शो यूथ में डार्क कॉमेडी के चलते काफी पॉपुलर हुआ और शो के सब्सक्राइबर 73 लाख से ज्यादा हो गए। 8 फरवरी को इस शो का नया एपिसोड स्ट्रीम हुआ था, जिसके जज पेनल में समय रैना, अपूर्वा मखीजा, रणवीर अलाहाबादिया जैसे लोग शामिल थे। शो में रणवीर अलाहाबादिया ने पेरेंट्स पर एक लाइन कही थी, जिसके चलते शो विवादों में आ गया। पैनल और शो से जुड़े लोगों के खिलाफ कई जगहों पर शिकायत दर्ज हुई।

शो के सभी गेस्ट के खिलाफ केस दर्ज हुआ था

एपिसोड के सामने आते ही शो और इससे जुड़े लोगों की जमकर आलोचना होने लगी। रणवीर पर महाराष्ट्र, असम समेत कई जगहों पर FIR दर्ज की गई। साथ ही समय के अलावा इस शो के उन 30 गेस्ट के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ, जिन्होंने पहले एपिसोड से अब तक के शो में हिस्सा लिया था।

विवाद बढ़ने पर सफाई दी, डिलीट किए सभी एपिसोड

विवाद बढ़ने और शिकायत दर्ज होने के बाद समय रैना ने सोशल मीडिया पर लिखा था-

QuoteImage

जो भी हो रहा है, उसे मैं संभाल नहीं पा रहा हूं। मैंने इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियोज अपने चैनल से रिमूव कर दिए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना और खुशी देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरी तरह को-ऑपरेट करूंगा ताकि उनकी जांच सही तरीके से हो सके। थैंक यू।

QuoteImage

शो के हर एपिसोड पर औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज आते थे

समय रैना के इस शो के हर एपिसोड को यूट्यूब पर औसतन 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिलते थे। समय और बलराज घई को छोड़कर इस शो के हर एपिसोड में जज बदलते रहते थे। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिलता था। कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए 90 सेकेंड दिए जाते थे। अब इस शो के सभी वीडियोज रिमूव कर दिए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular