धनबाद में कानून-व्यवस्था हुई और मजबूत, सिटी हॉक्स टीम का सघन गश्ती अभियान जारी — असामाजिक तत्वों में खलबली

editor
2 Min Read

धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बुधवार शाम पुलिस की सिटी हॉक्स टीम ने पूरे शहर में विशेष गश्ती अभियान चलाया। यह फ्लैग मार्च वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) सुमित कुमार के नेतृत्व में किया गया।

गश्ती के दौरान बाइक सवार हॉक्स टीम ने हीरापुर, सिटी सेंटर, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार चौक, नया बाजार, वासेपुर, भूली, विनोद बिहारी चौक, कुर्मीडीह, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग और स्टील गेट जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से जहां आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा, वहीं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना प्राथमिकता — डीएसपी सुमित कुमार

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सिटी हॉक्स टीम का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। गश्ती के दौरान पुलिस कर्मियों ने जनता से बातचीत कर सहयोग की अपील की और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। रात्री गश्त को और मजबूत किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर अभियान के दायरे को विस्तारित किया जाएगा, ताकि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहे।धनबाद पुलिस की पहल से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को नया बल मिला है और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Leave a Comment