Tuesday, April 1, 2025
Tuesday, April 1, 2025
Homeउत्तर प्रदेशLDA से खाली प्लॉट की जानकारी हो रही लीक: जालसाजी गैंग...

LDA से खाली प्लॉट की जानकारी हो रही लीक: जालसाजी गैंग में कंप्यूटर ऑपरेटर, क्लर्क शामिल; LDA ऑफिस में कराते हैं डील – Lucknow News


लखनऊ में खाली प्लॉट की जानकारी LDA कार्यालय से लीक हो रही है। LDA के कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क जालसाजी गैंग से मिले हुए हैं। ये ग्राहकों से जालसाजों की डीलिंग LDA ऑफिस में ही करा देते हैं।

.

STF ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के प्लॉटों की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह में शामिल छह लोगों को गोमतीनगर से गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग में LDA का कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क भी शामिल हैं।

LDA से मिलती है खाली प्लॉटों की जानकारी

फर्जी रजिस्ट्री करने वाले ठगों के गैंग में सबसे बड़ा रोल कंप्यूटर ऑपरेटर और योजना के क्लर्क कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो गैंग के संपर्क में रहने वाले कर्मी ऐसी भूखंडों की जानकारी निकालते थे जिनका आवंटन वर्षों पहले हुआ हो पर उसकी रजिस्ट्री नहीं रहती थी।

उस भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री तैयार करवाते थे। कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से आवंटन पत्र भी फर्जी नाम चढ़ा दिया जाता था। ताकि जांच करने पर भूखंड में कोई फर्जीवाड़ा ना पकड़ा जाए।

यह तस्वीर LDA कार्यालय में लोगों की फाइल बनाने के दौरान की है। इसका फर्जीवाड़े से कोई संबंध नहीं है।

गैंग में वकील भी शामिल

कर्मचारियों के जरिए जालसाज को अर्जन, नजूल और दूसरी योजनाओं में लंबे समय से खाली पड़ी जमीनों की जानकारी आसानी से मिल जाती है। उसके बाद गैंग वकील की मदद से खाली भूखंड के फर्जी दस्तावेज और गवाह को तैयार करवाता है।

गैंग के सदस्य प्लॉट को बेचने के लिए लोगों को लगा देते हैं। इनमें से एक सदस्य मालिक बनता था। प्लॉट बेचने के लिए गैंग खरीदारों के घर पर ही डील करते थे। ऐसा इसलिए करते थे ताकि किसी को उनके ठिकाने का पता न चल पाए।

फर्जी गवाही का चलता है खेल LDA ने ट्रांसपोर्ट नगर के चार भूखंडों की जांच की थी। इन चारो भूखंडों की रजिस्ट्री फर्जी थी। इस मामले की जांच में सामने आया था कि एक ही व्यक्ति की गवाही 11 रजिस्ट्री में लगी है। ऐसे ही एक अन्य व्यक्ति की चार मामलों में गवाही दी थी। इस मामले में LDA ने गोमतीनगर थाने में दो सेवानिवृत्त कर्मियों सहित 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद से कई और मामलों में रजिस्ट्री में लगाए गए गवाह एक ही मिले।

यह LDA के अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलकर प्लॉटों की फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों की तस्वीर है। इन्हें STF ने गिरफ्तार किया है।

यह LDA के अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलकर प्लॉटों की फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों की तस्वीर है। इन्हें STF ने गिरफ्तार किया है।

ई-नीलामी में नहीं लगाते हैं भूखंड और फ्लैट

LDA में ई-नीलामी के जरिए कई भूखंडों और फ्लैट बेचे जाते हैं। ई-नीलामी में प्लॉट और फ्लैट को लगाने के लिए सभी योजनाओं के संपत्ति अधिकारियों से जानकारी मांगी जाती है। क्लर्क फर्जीवाड़ा करने वाले भूखंडों और फ्लैट्स की जानकारी नहीं देते हैं। उन्हें बिना अधिकारियों की जानकारी में दिए बेच दिया जाता है।

LDA दफ्तर में फर्जी रजिस्ट्री भी हो जाती पास

जालसाज ग्राहक को भरोसे में लेने के लिए LDA दफ्तर में बुलाकर फर्जी रजिस्ट्री की जांच करवाते हैं। क्लर्कों से सेटिंग के चलते फर्जी रजिस्ट्री को सही बता दिया जाता है। ऐसे में भूखंड खरीदने वाला उनके भरोसे में आ जाता है। बेचने के बाद डीलिंग का एक हिस्सा क्लर्कों को भी जाता है।

यह तस्वीर लखनऊ विकास प्राधिकरण के कार्यालय में जमीनों के कागजात के काम कराने आए लोगों की है। इसका नए जालसाजी मामले से कोई संबंध नहीं है।

यह तस्वीर लखनऊ विकास प्राधिकरण के कार्यालय में जमीनों के कागजात के काम कराने आए लोगों की है। इसका नए जालसाजी मामले से कोई संबंध नहीं है।

LDA के पहले और चौथे तल से चलता है रैकेट फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने वाले गिरोह को LDA के कर्मचारी ही जानकारी मुहैया करवाते थे। दफ्तर की पुरानी बिल्डिंग की पहली मंजिल और नई बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बैठे संपत्ति विभाग के बाबू गैंग के सदस्यों को मदद करते है।

रडार पर प्राधिकरण के 21 बाबू और अधिकारी LDA वीसी प्रथमेश कुमार ऐसे बाबुओं की सूची तैयार करवा रहे हैं जो दागी हैं। सूची में उन बाबुओं और अधिकारियों को शामिल किया जाएगा जिनके ऊपर कभी भी किसी भी मामले में FIR दर्ज हुई होगी। इसके साथ ही उनकी भी लिस्ट तैयार हो रही है जिनके ऊपर पूर्व में LDA ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

LDA में 21 बाबू और कर्मचारी STF की रडार पर हैं। ये वो कर्मी हैं जिनका नाम पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने बताया है। इन बाबुओं की कुंडली निकाली जा रही है। LDA अफसरों से भी इनकी जानकारी मांगी गई है।

STF ने लखनऊ के छह लोगों को पकड़ा है

STF ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के प्लॉटों की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह में शामिल छह लोगों को गोमतीनगर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी प्लॉटों के फर्जी कागजात व मालिक तैयार कर उन्हें बेच देते थे।

गिरोह में गोमतीनगर निवासी अचलेश्वर गुप्ता उर्फ बबलू, मल्हौर निवासी राम बहादुर सिंह, अंसल गोल्फ सिटी निवासी सचिन सिंह उर्फ अमर, विनय खंड निवासी मुकेश मौर्या, विराम खंड निवासी राहुल सिंह और विपुल खंड निवासी धनंजय सिंह को गिरफ्तार किया।

इन प्लॉट में फर्जीवाड़े की आशंका

  • 3/214 विकास खंड
  • 3/214 ए विकास खंड
  • 5/145 विशाल खंड
  • 4/95 विशाल खंड
  • 2/47 विराज खंड
  • 2/49 विराज खंड
  • 2/375 विनम्र खंड
  • 5/74 विराज खंड
  • 3/109 विकल्प खंड
  • 1/63 विराम खंड
  • 3/29 विक्रांत खंड
  • 2/50 विक्रांत खंड
  • 1/319 विक्रांत खंड
  • 1/214 विक्रांत खंड
  • 2/97 विराज खंड
  • 3/512 विकल्प खंड
  • 3/513 विकल्प खंड
  • 3/514 विकल्प खंड
  • 3/508 विकल्प खंड
  • 5/148 विनीत खंड
  • 5/149 विकल्प खंड
  • 3/553 विक्रांत खंड
  • 2/49 विराज खंड
  • 2/151 विराज खंड
  • 2/152 विराज खंड
  • 2/145 विराज खंड
  • 2/140 विराज खंड
  • 2/63 जे विराज खंड



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular