---
title: "*लोकेशन &#8211; सीतापुर* *आसिफ खान रिपोर्टर सीतापुर* *जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का जोरदार स्वागत* *एंकर -* सीतापुर जिला कांग्रेस कार्यालय में ऑल"
url: "https://vandebharattv.com/lokeshn-sitapur-aasiph-khan-riportr-sitapur-jila-congress-karyaly/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-21T06:12:42+00:00"
---

# *लोकेशन &#8211; सीतापुर* *आसिफ खान रिपोर्टर सीतापुर* *जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का जोरदार स्वागत* *एंकर -* सीतापुर जिला कांग्रेस कार्यालय में ऑल

\*लोकेशन – सीतापुर\*आसिफ खान रिपोर्टर सीतापुर\*

\*जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हन्नान का जोरदार स्वागत\*

\*एंकर -\* सीतापुर जिला कांग्रेस कार्यालय में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी सह प्रभारी अब्दुल हन्नान के पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

\*VO -\* इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 और 26 नवंबर को संविधान दिवस पर होने वाले संविधान बचाओ मार्च की तैयारियों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा, शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी, पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य शमीना शफीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अब्दुल हन्नान ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में संविधान दिवस मनाने जा रही है। यूपी में संविधान बचाओ मार्च होगा, जिसमें सीतापुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। 2027 चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी की तैयारियां चल रही हैं और लक्ष्य मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाकर जनता को राहत दिलाना है।

\*बाइट – अब्दुल हन्नान, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस / प्रियंका गुप्ता, प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष\*
 सीतापुर।\*रिपोर्ट आसिफ खान वंदे भारत न्यूज़
