रांची, 29 अक्टूबर 2025 | वंदे भारत न्यूज़मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी “अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के पावन अवसर पर यह सम्मेलन 3, 4 और 5 नवंबर 2025 को टीटीपीएस ललपनिया, बोकारो स्थित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और सरना धर्मावलंबी शामिल होंगे।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं और कहा कि झारखंड की आदिवासी संस्कृति, सरना आस्था और परंपराओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और जागरूकता बढ़ती है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू, मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू और संतोष हेंब्रम सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।📍#HemantSoren #SarnaDharma #LuguBuruGhantaBadi #InternationalSarnaConference #TTPSLalpania #Bokaro #JharkhandNews #VandeBharatNews

















