धनबाद रेल मंडल में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस, एडीआरएम अमित कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

editor
1 Min Read

धनबाद, 8 दिसंबर 2025:भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) श्री अमित कुमार ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब के समाज सुधार, समानता और न्याय के विचारों को अपनाने का संकल्प दोहराया।

रेल अधिकारियों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सोच आज भी देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके सिद्धांतों पर चलकर ही समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।धनबाद रेल मंडल में इस अवसर पर सादगी और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Comment