नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज 2 मार्च को अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e का नया सिनेलक्स एडिशन भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 79kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया है, जो लंबी फुल चार्च पर 500km की रेंज देता है।
कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹29.35 लाख है और इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। 10 मार्च 2026 से डिलीवरी शुरू होगी। नया स्पेशल एडिशन 59kWh पैक (₹28.65 लाख) और टॉप-एंड 79kWh पैक (₹31.25 लाख) के बीच रखा गया है।
कार चार्ज करने के लिए ग्राहकों को 50 हजार रुपए कीमत वाला 7.2kW AC चार्जर या 75 हजार रुपए कीमत वाला 11kW AC चार्जर अलग से खरीद सकते हैं। महिंद्रा एक्सईवी 9ई का मुकाबला टाटा हैरियर EV और BYD एटो 3 से है।

एक्सटीरियर डिजाइन: नए सैटिन कलर और सिनेलक्स बैजिंग
सिनेलक्स एडिशन को स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए महिंद्रा ने इसमें कुछ खास कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। कार दो नए मोनोक्रोम कलर्स में अवेलेबल है। इसमें एक सैटिन ब्लैक है, जो इसे बेहद मस्कुलर लुक देता है और सैटिन वाइट जिसे ग्लॉस-ब्लैक बॉडी क्लैडिंग के साथ जोड़ा किया गया है। रियर पिलर पर ‘Cineluxe’ की बैजिंग है।

इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स, फुल-LED हेडलैंप्स और टेल-लैंप्स के साथ पावर्ड टेलगेट मिलता है।
इंटीरियर फीचर्स: 16-स्पीकर साउंड सिस्टम और AR-HUD
महिंद्रा ने इस एडिशन को फीचर्स से लोड किया है:
- इंटरटेनमेंट: इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन (Harman Kardon) ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो घर के थिएटर जैसा साउंड देता है।
- टेक्नोलॉजी: कार में ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले (AR-HUD) और 16 मिलियन रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।
- खास मोड्स: पालतू जानवरों के लिए ‘पेट मोड’ और बाहर रुकने के लिए ‘कैंपिंग मोड’ जैसे समर्पित क्लाइमेट कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ और वायरलेस चार्जिंग पैड भी मौजूद है।


परफॉर्मेंस: 500km की रेंज और जबरदस्त पिकअप
सिनेलक्स एडिशन केवल बड़े बैटरी पैक विकल्प के साथ आता है…
- बैटरी और मोटर: इसमें 79kWh की लिथियम-आयन बैटरी है। पीछे की तरफ लगी इलेक्ट्रिक मोटर 286hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
- रेंज और स्पीड: महिंद्रा का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 500km चलती है (रियल वर्ल्ड टेस्टिंग में 456km)। यह कार मात्र 7.45 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
सेफ्टी फीचर्स: सर्विलांस मोड और 360 डिग्री कैमरा
सुरक्षा के लिए इसमें सराउंड-व्यू कैमरा दिया गया है, जिसमें ‘बिल्ट-इन सर्विलांस मोड’ मिलता है। यह मोड कार के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ADAS फीचर्स और डिस्क ब्रेक्स जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

















