ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

editor
2 Min Read

धनबाद, 30 अक्टूबर 2025:धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत आरपीएफ ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम ने स्टेशन से कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ पोस्ट धनबाद द्वारा गठित पोस्ट एवं सीआईबी की संयुक्त टीम ने की। गश्त के दौरान टीम को प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 के कालका छोर पर एक झोला लावारिश एवं संदिग्ध अवस्था में मिला।

तलाशी लेने पर झोले में से 46 बोतल HAYWARDS 5000 प्रीमियम स्ट्रांग बीयर, 1 बोतल Bacardi Limon वोडका, तथा 1 बोतल Magic Moments Remix Pink वोडका बरामद हुई। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग ₹6,170 आंकी गई है।आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि झोला किसी व्यक्ति के कब्जे से नहीं मिला, बल्कि लावारिश अवस्था में बरामद किया गया। जब्त की गई शराब को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पालिक मिंज, आभाष चन्द्र सिंह, मनीषा कुमारी, सहायक उपनिरीक्षक सुशील कुमार, तथा कांस्टेबल प्रमोद कुमार, विवेक कुमार और विकास कुमार शामिल थे।आरपीएफ के अनुसार, ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत स्टेशन परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

Leave a Comment