दुमका: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार सुबह दुमका में बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नवीन पटवारी के आवास पर छापा मारा। कार्रवाई सुबह लगभग 7:30 बजे शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जारी थी।
नवीन पटवारी के आवास पर उनके दो अन्य भाई भी रहते हैं, जिसके चलते पूरे परिसर की तलाशी ली जा रही है। छापेमारी के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवांछित भीड़ को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल तैनात किया गया है और क्षेत्र को बैरिकेड कर सीमित किया गया है।
ACB अधिकारियों ने अभी तक छापेमारी से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया है। यह कार्रवाई किस शिकायत या जांच के आधार पर की जा रही है, इस पर भी कोई खुलासा नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों के बीच इस अचानक हुई रेड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि अधिकारी यह कहते हुए चुप्पी साधे हुए हैं कि जांच पूरी होने के बाद ही कोई जानकारी दी जाएगी।ACB की यह कार्रवाई दुमका में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है और आगे क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
















