Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
HomeबॉलीवुडMalaika Arora's father's prayer meet | मलाइका अरोड़ा के पिता की प्रेयर...

Malaika Arora’s father’s prayer meet | मलाइका अरोड़ा के पिता की प्रेयर मीट: एक्ट्रेस को सपोर्ट करते नजर आए अर्जुन-करीना समेत कई सेलेब्स


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता का 11 सितंबर, 2024 को निधन हो गया था। सोमवार 23 सितंबर को उनके परिवार वालों ने मुंबई के सांताक्रूज के एक गुरुद्वारे में प्रेयर मीट रखी थी। जिसमें अर्जुन कपूर, करीना कपूर, सुजैन खान के अलावा परिवार के करीबी और रिश्तेदार पहुंचे थे।

ऐसे में अब अनिल मेहता की प्रेयर मीट की तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। जिसमें मलाइका अपनी मां जॉयस पॉलीकार्प और बेटे अरहान खान के साथ नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा की मां अपने पति अनिल मेहता की प्रेयर मीट में व्हाइट साड़ी पहने नजर आईं।

बहन अमृता भी अपने पति शकील लदाक और बेटों के साथ दिखीं।

मलाइका अरोड़ा को हौसला देने के लिए करीना कपूर और अर्जुन कपूर भी प्रेयर मीट में पहुंचे थे।

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी प्रेयर मीट में शामिल हुई थीं।

छठवीं मंजिल से गिरे थे अनिल मेहता

मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता का 11 सितंबर को निधन हो गया था। सुबह 9 बजे अनिल मेहता (62) की बॉडी बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट आयशा मैनोर के नीचे पड़ी मिली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने छठवीं मंजिल से कूदकर जान दी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular