---
title: "मां की डांट से नाराज होकर नानी के घर पहुंची 15 वर्षीय बालिका, चिमनगंज मंडी पुलिस ने शुजालपुर से सकुशल खोजा"
url: "https://vandebharattv.com/man-ki-dant-se-naraj-hokr-nani-ke-ghr/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-18T05:15:29+00:00"
---

# मां की डांट से नाराज होकर नानी के घर पहुंची 15 वर्षीय बालिका, चिमनगंज मंडी पुलिस ने शुजालपुर से सकुशल खोजा

उज्जैन। थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को शुजालपुर से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को ढांचा भवन निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी किराना दुकान से सामान लेने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों सहित आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन बालिका का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बालिका को शुजालपुर से सकुशल खोज निकाला। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर शुजालपुर स्थित अपनी नानी के घर चली गई थी। पुलिस ने बालिका को समझाइश दी और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, एएसआई रमेश सेन, रेणुका मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश यादव एवं आरक्षक पूजा सोनगरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
