Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
HomeबॉलीवुडManoj Bajpayee Mumbai Apartment Selling Price | Mahalaxmi Area | मनोज बाजपेयी...

Manoj Bajpayee Mumbai Apartment Selling Price | Mahalaxmi Area | मनोज बाजपेयी ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जूरियस अपार्टमेंट: 11 साल पहले 6.4 करोड़ में खरीदा था, पत्नी शबाना के नाम थी प्रॉपर्टी


2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने मुंबई स्थित अपना लग्जूरियस अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपए में बेच दिया है। एक्टर का यह घर मिनर्वा में था जो लोखंडवाला कटारिया कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया गया एक लग्जरी टावर है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो मनोज के महालक्ष्मी लोकेलिटी स्थित इस अपार्टमेंट को खरीदने के लिए खरीदार ने 54 लाख रुपए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर भरे हैं। इस ट्रांजैक्शन को एग्रीमेंट टू सेल में डॉक्यूमेंट किया गया है और इस साल अगस्त में ही रजिस्टर कराया गया।

मनोज का यह अपार्टमेंट इस बिल्डिंग के 47वें फ्लोर पर था।

मनोज का यह अपार्टमेंट इस बिल्डिंग के 47वें फ्लोर पर था।

मनोज ने 2013 में खरीदा था यह अपार्टमेंट
रिपोर्ट्स की मानें तो मनोज ने यह अपार्टमेंट करीब एक दशक पहले अप्रैल 2013 में खरीदा था। यह उनकी पत्नी शबाना बाजपेयी के नाम पर था। कपल ने तब इसे 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था और 32 लाख रुपए स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर चुकाए थे। इसके साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 30 हजार रुपए भी दिए थे।

फिलहाल एक्टर अपनी पत्नी शबाना और बेटी अवा के साथ मुंबई के अंधेरी स्थित ओबेरॉय स्काय हाईट्स में रहते हैं।

फिलहाल एक्टर अपनी पत्नी शबाना और बेटी अवा के साथ मुंबई के अंधेरी स्थित ओबेरॉय स्काय हाईट्स में रहते हैं।

एक तरफ महालक्ष्मी रेसकोर्स, दूसरी तरफ अरब सागर
बल्डिंग के 47वें फ्लोर पर स्थित इस अपार्टमेंट के ठीक सामने महालक्ष्मी रेसकोर्स है। वहीं टावर के एक तरफ अरब सागर नजर आता है। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,247 वर्ग फीट है। इसके अलावा इसमें 240 वर्ग फीट एरिया में दो कार पार्किंग स्पेस भी हैं।

वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के पिछले दो सीजन हिट रहे हैं।

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के पिछले दो सीजन हिट रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म ‘गुलमोहर’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। इसी साल मनोज की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ रिलीज हुई है। आने वाले वक्त में वो वेब सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular