1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव की आलोचना की है। मानुषी ने 31 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिख इंडस्ट्री की मिसोजिनिस्ट एटीट्यूड की आलोचना की है।
वो अपने पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए लिखती हैं- ‘एक स्त्री विरोधी मानसिकता के लिए किसी महिला की सफलता का श्रेय उसकी योग्यता के बजाए पुरुष के संरक्षण को देना अधिक आसान होता है। मैंने हमेशा मूर्खतापूर्ण कमेंट को नजरअंदाज किया है, जिनका असल दुनिया में कोई महत्व नहीं है। लेकिन मैंने हमेशा देखा है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिलाओं को किसी तरह अनादर और परेशानी झेलनी पड़ती है।

मैं एक एम्पावर्ड, एजुकेटेड माहौल में पली-बढ़ी हूं, जहां जेंडर भेदभाव के बिना सभी बराबर थे। लेकिन मैं इस मानसिकता को भी जानती हूं कि सफल होने पर पुरुष मेहनती और प्रतिभाशाली होते हैं,जबकि महिलाओं को अवसरवादी, गोल्ड डिगर जैसे शब्द सुनने पड़ते हैं।’
बता दें कि अनंत अंबानी की शादी में मानुषी और ‘स्काई फोर्स’ एक्टर वीर पहाड़िया को साथ देखा गया था। फोटो वायरल होने के बाद दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी। हालांकि, मानुषी ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था। फिर भी बार-बार दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है।

वहीं, मानुषी की करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उसके बाद अक्षय कुमार के साथ ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिर वो विक्की कौशल के साथ ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में दिखी थीं। उन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। जल्द ही मानुषी जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘तेहरान’ में नजर आएंगी।