मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा मानवाधिकार दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

editor
1 Min Read

झरिया। मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने जागरूकता बढ़ाने की पहल के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में मानवाधिकार, समानता और न्याय के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए “Freedom, Dignity, Justice” एवं “Human Rights for All” विषय निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागी इनमें से किसी एक विषय पर अपना हस्तनिर्मित पोस्टर बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियाँ 10 दिसंबर 2025 की रात 8 बजे तक Manish Coaching Centre, मनबाद, झरिया में जमा करनी होंगी।

कार्यक्रम के संयोजक निखिल खंडेलवाल ने बताया कि मानवाधिकार हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और इस जागरूकता को विशेषकर युवाओं के बीच फैलाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पोस्टर प्रतियोगिता न केवल रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि युवाओं को सामाजिक मुद्दों के प्रति भी जागरूक बनाएगी।उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। मंच की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।#HumanRightsDay #Jharia #MarwariYuvaManch #YouthAwareness #PosterCompetition

Leave a Comment