झरिया: मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने मनीष कोचिंग सेंटर, मानबाद में युवाओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवाधिकार, समानता और न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
प्रतिभागियों को “Freedom, Dignity, Justice” और “Human Rights for All” जैसे विषयों पर हस्तनिर्मित पोस्टर बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। कुल 26 प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक चित्रों के माध्यम से मानवाधिकारों, स्वतंत्रता और समानता के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए—🏆 प्रथम पुरस्कार: फलक सिंह🥈 द्वितीय पुरस्कार: सिद्धि भाटिया🥉 तृतीय पुरस्कार: रौनक गोयल
प्रतियोगिता का मूल्यांकन शिक्षा तथा राष्ट्रीय विकास एवं एकता के प्रांतीय संयोजक श्री मुकेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के संयोजक निखिल खंडेलवाल ने बताया कि मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और युवाओं में इसके प्रति समझ विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।यह प्रतियोगिता युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास रही।


















