कृषि यंत्र वितरण और मुख्यमंत्री ट्रैक्टर योजना के कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

editor
2 Min Read

धनबाद, 21 जनवरी 2026:कृषकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि कार्यों में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राज्य योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषकों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरण योजना के तहत पम्पसेट और मिनी ट्रैक्टर के वितरण, साथ ही अनुदान पर मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के कार्यान्वयन से संबंधित प्राप्त आवेदनों की सूची के अनुमोदन पर विचार किया गया।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बैठक के दौरान समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से कम से कम 10 प्रतिशत का भौतिक सत्यापन कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भौतिक जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आवेदनों के अनुमोदन की स्वीकृति दी जाएगी, ताकि योजनाओं का लाभ सही और पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।बैठक में एडीएम सप्लाई, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित समिति के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह बैठक जिले में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Comment