धनबाद, 22 नवंबर 2025धनबाद रेल मंडल में शनिवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पूर्व मध्य रेल के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में स्टेशन परिसर से लेकर विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों तक सघन जांच की गई। अभियान दिन–रात जारी रहा।
जांच के दौरान कुल 840 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना वैध प्राधिकार के सफर करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इनसे कुल ₹4,70,300 का जुर्माना वसूला गया।
चेकिंग टीमों ने यात्रियों को स्पष्ट हिदायत दी कि बिना टिकट या गलत श्रेणी में यात्रा करते पाए जाने पर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।
धनबाद मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने से पहले वैध टिकट अवश्य लें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें। मंडल ने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन बढ़े।यह मेगा चेकिंग अभियान रेल सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में मंडल की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

















