धनबाद: कोयला नगर कम्युनिटी हॉल में बुधवार को दो दिवसीय 9वें सतरंग 2025 – ऑल इंडिया डांस, म्यूजिक और ड्राइंग कंपटीशन का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभाओं ने अपनी छुपी हुई कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया।
कार्यक्रम में सिवान से आई टीम ने नृत्य और गीत की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे मंच पर जीवंत ऊर्जा का अनुभव हुआ। विजेताओं की घोषणा काला हीरा के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद, आगरा के नाट्रांजलि थियेटर आर्ट्स की डायरेक्टर अलका सिंह शर्मा और गौरव शर्मा द्वारा की गई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि 99 ग्रुप के महेश मोदी, काला हीरा के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद, और लाल मणि वृद्धाश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। महेश मोदी ने कहा कि सतरंग का मंच स्थानीय बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देता है और इससे उनकी आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धनबाद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।
विशिष्ट अतिथियों में सुमित सांवरिया (संरक्षक, क्लब इंडिया), राजेंद्र प्रसाद (अध्यक्ष, काला हीरा), सरसी चंद्रा (संस्थापक, अनुभूति एक एहसास), ललन आनंदकर (अध्यक्ष, अखिल भारतीय गाडगे सनातन), श्रीराम नरेश रजक (उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय गाडगे संस्थान), अवधेश सिंह (नेशनल महासचिव, अखिल भारतीय गाडगे संस्थान), रतन कुमार (कोषाध्यक्ष), रानी कश्यप (उपाध्यक्ष), और सरिता देवी (संत गाडगे संस्थान) समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।कार्यक्रम ने प्रतिभाओं के उत्साह और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश देते हुए स्थानीय कला समुदाय को एक नया मंच प्रदान किया।

















