झरिया–धनबाद गौशाला में मारवाड़ी युवा मंच की गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित, स्व. रवि शर्मा की पुण्यतिथि पर सेवा भाव का संदेश

editor
1 Min Read

झरिया, 30 नवंबर 2025: मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आज झरिया–धनबाद गौशाला, बस्ताकोला में गौ सेवा का सराहनीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा के पूज्य पिताश्री, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रवि शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. मनीष शर्मा ने अपने परिवार के साथ गौ सेवा में सक्रिय सहभागिता की। शाखा के कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गौ सेवक अनिल खेमका ने कहा कि “हमारे जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ और पूर्वजों की पुण्यतिथियों जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर गौ सेवा करना सबसे श्रेष्ठ और पुण्यपूर्ण तरीका है। यह न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं और गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।”शाखा द्वारा आयोजित यह सेवाकार्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के साथ-साथ गौ संरक्षण और सेवा भाव के महत्व को भी उजागर करता है।

Leave a Comment