Minor girl driven Car | Police did challan | Man argue with police | Video viral | Mandi | Karsog | Himachal | मंडी में पुलिस से बहसना पड़ा भारी: 22 हजार का काटा चालान; नाबालिग चला रही थी गाड़ी, कागज मांगने पर भड़का व्यक्ति, कांस्टेबल लाइन हाजिर – Mandi (Himachal Pradesh) News

3 Min Read


मंडी के करसोग में पुलिस से बहस करता हुआ व्यक्ति।

हिमाचल के मंडी जिला के करसोग में एक व्यक्ति को पुलिस के साथ उलझना भारी पड़ गया। पुलिस ने बहसबाजी करने वाले व्यक्ति की गाड़ी का 22 हजार 400 रुपए का चालान काटा और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता का धारा 221 और 224 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

.

यानी पुलिस से बहस करने वाले व्यक्ति के खिलाफ लोक सेवक के काम में बाधा डालने और धमकी देने की कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। वहीं वीडियो में अनुचित व्यवहार करने वाले एक पुलिस जवान को लाइन हाजिर किया गया।

पुलिस के रोकने के बाद गाड़ी चला रही नाबालिग को बाहर उतारते हुए व्यक्ति।

पुलिस के रोकने के बाद गाड़ी चला रही नाबालिग को बाहर उतारते हुए व्यक्ति।

नाबालिग चला रही थी गाड़ी

बता दें कि, बीते कल सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो करसोग के पांगना क्षेत्र की शौशण पंचायत का बताया जा रहा है, जोकि 9 सितंबर की शाम का है। इसमें एक नाबालिग लड़की मारुति कार चला रही होती है। गाड़ी में कुछ और भी बच्चे सवार थे। तब पुलिस गाड़ी को रोकती है और व्यक्ति से गाड़ी के कागज व लाइसेंस मांगती है।

इस पर व्यक्ति पुलिस के साथ बहस करने लग जाता है। वह उल्टा पुलिस से सवाल करने लगता है। जंगल में गाड़ी क्यों रोकी। आपको किसने चालान की इजाजत दे दी। आप बिना बैरिकेडिंग के गाड़ी नहीं रोक सकते? इस तरह के तर्क व्यक्ति देता है। वह कागज नहीं दिखाता और पुलिस जवानों का वीडियो रिकॉर्ड कर देता है।

पुलिस द्वारा काटा गया व्यक्ति की गाड़ी का चालान।

पुलिस द्वारा काटा गया व्यक्ति की गाड़ी का चालान।

एक जवान ने दी गालियां

वीडियो में बहस कर रहा व्यक्ति एक पुलिस जवान के नेम प्लेट नहीं होने की बात भी कहता है। तब पुलिस जवान ने व्यक्ति को गालियां देता है, यह बात भी वीडियो में रिकॉर्ड हो जाती है। इस व्यवहार के लिए एसपी मंडी ने पुलिस जवान को भी लाइन हाजिर कर दिया।

मौके पर मौजूद दूसरे लोग भी व्यक्ति को समझाते हैं। मगर वह नहीं मानता। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर मंडी एसपी ने संज्ञान लिया और व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई।​​ गाड़ी नंबर HP 30A2560 है। इस गाड़ी को स्कूल में पढ़ रही नाबालिग चला रही थी।

मंडी के करसोग के पांगणा क्षेत्र में पुलिस जवान कार्रवाई करते हुए।

मंडी के करसोग के पांगणा क्षेत्र में पुलिस जवान कार्रवाई करते हुए।



Source link

Share This Article
Leave a Comment