भाजपा नेता शैलेश सिंह चंद्रवंशी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भावुक हुईं विधायक रागिनी सिंह

editor
1 Min Read

झरिया:भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी की पुण्यतिथि के अवसर पर झरिया प्रेस क्लब में भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं पूर्व विधायक संजीव सिंह ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि के दौरान विधायक रागिनी सिंह भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो उठीं। इसके पश्चात दोनों नेताओं ने दिवंगत शैलेश सिंह चंद्रवंशी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ, संवेदनशील और जमीनी कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वहीं विधायक रागिनी सिंह ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि शैलेश सिंह चंद्रवंशी एक अच्छे वक्ता और समर्पित नेता थे।

कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण साहू ने की, जबकि संचालन अमित साव ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment