धनबाद, 23 नवंबर 2025:धनबाद के पतराकूल्ही छठ तालाब क्षेत्र में रविवार को झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। यह सड़क सिन्हा जी डॉक्टर साहब के घर से लेकर गोलू गोप जी के घर तक बनाई गई है। इसे स्थानीय जनता को समर्पित करते हुए विधायक ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए सुविधा और विकास का नया मार्ग साबित होगी।
स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे। लोगों ने सड़क निर्माण पूर्ण होने पर खुशी जताई और विधायक राज सिन्हा का फूल-मालाओं एवं गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।
“विकास पहुँचाना मेरा संकल्प” — विधायक राज सिन्हा उद्घाटन के दौरान विधायक सिन्हा ने कहा:“धनबाद के हर मोहल्ले और हर टोले तक विकास पहुँचाना मेरा संकल्प है। यह सड़क सिर्फ कंक्रीट नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुविधा का मार्ग है। आगे भी सड़क–जल–बिजली–स्वास्थ्य–शिक्षा जैसी सभी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना मेरी प्राथमिकता है।”
उन्होंने बताया कि पतराकूल्ही छठ तालाब क्षेत्र में लोग लंबे समय से अच्छी सड़क की मांग कर रहे थे। नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों और छठ तालाब जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।




कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिलउद्घाटन समारोह में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य रूप से उपस्थित लोग:सपन कश्यप, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, दीपक कुमार, जीराखन सिंह, सन्नी रवानी, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, अनील सिन्हा, सतीश रजक, भागीरथ दास, भारत दत्त, दीपक झा, इंद्र भूषण कुशवाहा, दीपक गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों में खुशी है और विधायक के इस जनहितकारी कदम की व्यापक सराहना की जा रही है।














