---
title: "मलावन में गौ रक्षकों ने पेश की गौ सेवा की मिसाल, बीमार गाय को दिलवाई दवाई"
url: "https://vandebharattv.com/mlavn-men-gau-rkshkon-ne-pesh-ki-gau-seva/"
language: "en-US"
updated: "2026-11-19T05:43:25+00:00"
---

# मलावन में गौ रक्षकों ने पेश की गौ सेवा की मिसाल, बीमार गाय को दिलवाई दवाई

मलावन। गौ सेवा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए गौ रक्षकों की टीम ने मलावन क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार गाय की मदद की।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि थाना मलावन क्षेत्र में प्लांट के पास गेट नंबर-2 पर एक गाय की हालत गंभीर है। गाय बीमार होने के कारण बैठ गई थी और उठने में असमर्थ थी। सूचना मिलते ही गौ रक्षकों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मलावन गौशाला के अध्यक्ष श्यामू के साथ मिलकर गाय की स्थिति देखी और उसे दवाई दिलवाई।

इसके बाद गाय को ठंड से बचाने के लिए रजाई और गद्दे पर लिटाया गया, ताकि उसे राहत मिल सके।

मौके पर पहुंचने वाली टीम में शिवेंद्र यादव (रेवाड़ी), सचिन यादव (नगला काजी), दीपक ठाकुर (सकीट), रमन यादव (राधे नगर), डॉ. पुनीत राजपूत (एटा), चंद्रशेखर यादव (नगला काजी), अतेंद्र यादव (मनु की मढ़ैया), रितेश यादव (नगला काजी), राहुल दीक्षित (मनसुनगर) और अनुज यादव (नगला काजी) शामिल रहे।

गौ रक्षकों की टीम ने बीमार गाय की मदद कर गौ सेवा और बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
