चोपन रेलवे स्टेशन पर रेल दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति में मॉक ड्रिल, राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों का हुआ मूल्यांकन

editor
2 Min Read

धनबाद | वंदे भारत न्यूज़ | 31 अक्टूबर 2025धनबाद रेल मंडल के चोपन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया। यह अभ्यास गाड़ी संख्या 18614 के पटरी से उतरने की काल्पनिक स्थिति पर आधारित था। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों — जैसे रेल दुर्घटना, आग लगने या अन्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।अभ्यास के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी प्रक्रिया का वास्तविक प्रदर्शन किया गया। इसमें अग्निशमन कार्यवाही, दुर्घटनाग्रस्त कोच से यात्रियों की सुरक्षित निकासी, घायलों को प्राथमिक उपचार (सीपीआर, पट्टी बांधना), तथा आपात स्थिति में समन्वित प्रतिक्रिया जैसे चरण शामिल थे।

इस दौरान एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रतिक्रिया दल, सीआईएसएफ, आरपीएफ, जीआरपी, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग, और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टीमों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी विभागों के बीच संचार, समन्वय और आपसी सहयोग की दक्षता का मूल्यांकन किया गया।रेल प्रशासन ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।📍#MockDrill #DhanbadDivision #IndianRailways #DisasterManagement #ChopanStation #RailSafety #VandeBharatNews

Leave a Comment