मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने परिवार के साथ अपने पूर्वजों का पिंडदान किया है। राजेन्द्र शुक्ल पहली बार गया आए थे। उन्होंने सबसे पहले फल्गु नदी के तट पर फिर विष्णुपद मन्दिर में विधि विधान से पिंडदान किया। इसके बाद उन्होंने अक्षयवट पिंड
.
इस दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। पिंडदान के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत की। उसमें उन्होंने कहा कि मोक्ष नगरी गया जी धाम में आने का हमें सौभाग्य मिला। यह हमारे लिए बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि हम पहली बार गया जी आए हैं। इससे पहले हमारे पूर्वज गया आ चुके हैं। उन्होंने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया था। आज हमने उन पूर्वजों का पिंडदान किया।
उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। गया जी धाम में भी पिछले सालों में काफी विकास हुआ है। विकास के काम भी नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी सतत विकास की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी NDA गठबंधन की ही सरकार बनेगी।
उनसे जब यह पूछा गया कि SSC परीक्षा देने गए 2 बिहारी अभ्यर्थियों को बंगाल में पीटा गया। कहा गया है कि तुमलोग यहां से चले जाओ। इस पर उन्होंने कहा कि बंगाल में कोई कानून नाम की चीज ही नहीं है। जब तक ममता की सरकार वहां से नहीं हटती है। तब तक इसी तरह से चलता रहेगा। देश का कोई भी व्यक्ति कहीं भी आ जा सकता है और नौकरी कर सकता है।