Tuesday, April 1, 2025
Tuesday, April 1, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMP के CM मोहन यादव के खिलाफ विरोध: कानपुर में राष्ट्रीय...

MP के CM मोहन यादव के खिलाफ विरोध: कानपुर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का धरना, राष्ट्रपति से बर्खास्तगी की मांग – Kanpur News


कानपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की है।

मोहन यादव पर एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में दिव्यांगजनों का उपहास करने का आरोप है। उन्होंने दिव्यांगजनों को लंगड़ा-लूला और खंडित मूर्ति जैसे शब्दों से संबोधित किया था।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया तो देशभर के दिव्यांग संगठन राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मोहन यादव से सार्वजनिक माफी की भी मांग की है।

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के बावजूद मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने भाजपा से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। धरने में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इनमें महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार समेत कई नेता शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular