कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित। रविशंकर स्कूल में विद्यार्थियों ने मनाई खुशी।
एमपी बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सागर जिले का रिजल्ट इस बार 73.16% रहा। यह पिछले साल की तुलना में 14.42% ज्यादा है।
.
सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 73.49% रहा। प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 72.84% रहा। 27 फरवरी से 19 मार्च के बीच हुई परीक्षा में जिले से 26,465 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
4 स्टूडेंट्स प्रदेश की मेरिट लिस्ट में
- अंकेश साहू (गणित समूह), सूर्योदय स्कूल महाराजपुर- 500 में से 484 अंक, प्रदेश में आठवां स्थान।
- शीतल श्रीवास्तव, शासकीय स्कूल बरोदियाकलां- 482 अंक, प्रदेश में दसवां स्थान।
- निधि अहिरवार (जीव विज्ञान समूह), विश्व भारती स्कूल- 478 अंक, प्रदेश में छठवां स्थान।
- हुडा रंगरेज, उत्कृष्ट स्कूल- 477 अंक, प्रदेश में सातवां स्थान।
पिछले तीन सालों में ऐसा रहा रिजल्ट
- 2025: 73.16%
- 2024: 58.74%
- 2023: 54.24%