Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
HomeदेशMP-राजस्थान सहित 12 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: तापमान 3...

MP-राजस्थान सहित 12 राज्यों में आज हीटवेव का अलर्ट: तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है ; 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अनुमान


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Photos Update; Delhi Rajasthan | MP UP Heatwave Alert Kerala Kashmir Rainfall Forecast

भोपाल/जयपुर/दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।

राजस्थान के 2 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट है। राज्य में सुबह-शाम के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हो रहा है तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है। जोधपुर, चूरू, सीकर समेत 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को MP के 21 जिलों में हीटवेव यानी लू चलेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत अन्य जिलों में गर्मी का असर तेज रहेगा। यहां पारा 42 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है।

उधर, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में पारा 42 से 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में तेज आंधी-तूफान की आशंका है।

अगले 2 दिनों का मौसम अपडेट

  • 28 अप्रैल तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश में हीटवेव रहेगी।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम में 27 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।

राज्यों के मौसम के फोटो..

भोपाल में गर्मी का असर तेज है। इस वजह से सड़क का डामर भी पिघल रहा है।

भोपाल में गर्मी का असर तेज है। इस वजह से सड़क का डामर भी पिघल रहा है।

बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने पेड़ की छांव का सहारा लिया।

बाड़मेर में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने पेड़ की छांव का सहारा लिया।

राज्यों के मौसम का हाल…

रायपुर, बिलासपुर में तेज गर्मी, लू का अलर्ट:3 दिन ऐसा ही मौसम; दुर्ग सहित कई जिलों में 42 से 44 डिग्री रहेगा पारा

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। रायपुर, बिलासपुर में इसका असर ज्यादा है। मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें..

MP में 26-27 अप्रैल को बारिश के आसार:ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले पूरे प्रदेश में लू का अलर्ट है। गुरुवार को 21 जिलों में हीट वेव यानी, लू चलेगी। पूरी खबर पढ़ें..

राजस्थान में 2 दिन बाद हो सकती है हल्की बारिश:गर्मी से राहत की संभावना, बीकानेर में स्कूलों का टाइम बदला, पारा 40 के पार

राजस्थान में सुबह-शाम के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हो रहा है तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें..

पंजाब में तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचा:सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा, तीन दिन लू का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म जिला

पंजाब में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में औसत तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular