Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeधर्मNavratri 2024 1st Day: मां शैलपुत्री के हवन में इन मंत्रों की...

Navratri 2024 1st Day: मां शैलपुत्री के हवन में इन मंत्रों की दें आहुति, फिर करें आरती



Maa shailputri mantra and aarti lyrics in hindi: शारदीय नवरात्रों का शुभारंभ आज से यानी 3 अक्टूबर से हो गया है। आज माता का पहला दिन है और यह दिन शैलपुत्री को समर्पित है। ऐसे में यदि आप मां शैलपुत्री को प्रसन्न करना चाहते हैं और नवरात्रि की पूजा में हवन कर रहे हैं तो ऐसे में आप माता शैलपुत्री के मंत्रों से भी आहुति दे सकते हैं। ऐसे में इन मंत्रों और आरती के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप शैलपुत्री के कौन से मंत्र (Maa shailputri mantra in Sanskrit) और आरती (Maa shailputri Aarti) को गा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

माता का मंत्र (Shailputri Mantra)

  • वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्
  • ऊं ऐं ह्नीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम: मंत्र
  • या देवी सर्वभू‍तेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

आरती देवी शैलपुत्री जी की (Maa Shailputri Ki Aarti)

शैलपुत्री माँ बैल असवार। करें देवता जय जय कार॥शिव-शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने न जानी॥पार्वती तू उमा कहलावें। जो तुझे सुमिरे सो सुख पावें॥रिद्धि सिद्धि परवान करें तू। दया करें धनवान करें तू॥सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती जिसने तेरी उतारी॥उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुःख तकलीफ मिटा दो॥घी का सुन्दर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के॥श्रद्धा भाव से मन्त्र जपायें। प्रेम सहित फिर शीश झुकायें॥जय गिरराज किशोरी अम्बे। शिव मुख चन्द्र चकोरी अम्बे॥मनोकामना पूर्ण कर दो। चमन सदा सुख सम्पत्ति भर दो॥

ये भी पढ़ें – Navratri 1st Day: शाम को व्रत खोलने से पहले पढ़ें मां शैलपुत्री की कथा



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular